Taaza Shout

Latest Updates

work from home jobs for housewives
Blog Work From Home

Work from Home Jobs for Housewives – महिलाओं के लिए घर बैठे नौकरी

Make My Trip का Holiday Expert Programme – Work from Home Jobs for Housewives – महिलाओं के लिए घर बैठे नौकरी

अगर आप बिना किसी निवेश के Work from Home Jobs for Housewives यानि महिलाओं के लिए घर बैठे नौकरी ढूंढ रहे हैं तो Make My Trip Holiday Expert एक अच्छा अवसर है। इस लेख में हम जानेंगे कि Make My Trip Work from Home को आप कैसे घर से ज्वाईन कर सकते हैं और घर की जिम्मेदारियों को निभाते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

work from home jobs for housewives

Make My Trip Work from Home Jobs for Housewives – महिलाओं के लिए घर बैठे नौकरी

भारत में कई ऐसी महिलाएं हैं जो कि आफिस में नौकरी करना चाहती हैं परन्तु घर की जिम्मेदारियों के चलते घर से बाहर आफिस में काम करने में असमर्थ होती हैं। Make My Trip का Holiday Expert Programme महिलाओं को यह अवसर देता है कि वह घर में रहकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपनी अजीविका कमा सकती हैं और सशक्त बन सकती हैं. Make My Trip के साथ 1500 से ज्यादा महिलाएं घर में रहकर काम कर रही हैं। तो चलिए, Make My Trip के Holiday Expert Programme के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Make My Trip के Holiday Expert Programme क्या है

ग्राहक Make My Trip से अपने लिए होटल, फ्लाईटस और होलीडे पैकेज आदि बुक करते हैं और Holiday Expert का काम ग्राहक की जरूरतों को समझते हुए उनके लिए बढिया होलीडे पैकेज बनाना होता है ताकि ग्राहकों का पैकेज उनके बजट के अनुसार बनाया जा सके और ग्राहकों की होटल, फ्लाईटस या होलीडे से सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके।

Make My Trip – Work from Home Jobs for Housewives- Qualification – Holiday Expert के लिए कम से कम कितनी शैक्षणिक योग्यता चाहिए

  • Make My Trip के Holiday Expert Programme को ज्वाईन करने के लिए कम से कम बाहरवीं पास होना आवश्यक है।
  • अगर आप दिन में 5-6 घंटे घर से काम कर सकते हैं।
  • हिंदी और अंग्रेजी पढना, लिखना व बोलना आना चाहिए।

Benefits of Make My Trip –  Holiday Expert Programme –

  • घर से काम – घर में काम करने की आजादी मिलती है।
  • घर का माहौल – घर में रहकर स्वतंत्र माहौल में काम करने का अवसर मिलता है। आफिस की तरह बॉस की निगरानी में रहकर काम नहीं करना पडता।
  • समय की पाबन्दी नहीं – इस नौकरी का सबसे बडा फायदा यह है कि समय की कोई पाबन्दी नहीं है। आप अपने काम का समय खुद तय कर सकते हैं यानि अगर आप चाहें तो पूरे दिन में केवल 5 -6 घंटे काम कर सकते हैं। जिससे आप अपने परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बिना किसी रूकावट पूरा कर सकते  हैं।
  • Make My Trip के साथ Holiday Expert का कार्य करके ना केवल आप पैसे कमा सकती हैं बल्कि यह कार्य करके आप अपनी प्रतिभा को बढा सकती हैं और स्किल्स को और बेहतर बना सकती हैं।
  • कोई यूनिफार्म नहीं। क्योंकि Make My Trip work from home jobs for housewives आपको घर में रहकर काम करने का अवसर देता है तो आपको अपने कार्य के समय के दौरान किसी प्रकार की आफिस यूनिफार्म की आवश्यकता नहीं है आप घर के आरामदायक कपडों में इस कार्य को कर सकती  हैं।
  • रोजाना आफिस आने जाने के लिए लगने वाले किराये भाडे, बाहर के खाने व आफिस में पहनने वाले कपडों पर खर्च होने वाले पैसों की भी बचत होती है।

work from home jobs for housewives

Work from Home Jobs for Housewives – महिलाओं के लिए घर बैठे नौकरी – सैलरी

Make My Trip कम्पनी द्धारा Work from Home Jobs for Housewives में कोई फिक्स सैलरी नहीं दी जाती है। Holiday Expert की सैलरी पैकेज की बुकिंग और बुकिंग की कीमत आदि पर निर्भर करती है हालांकि बेहतर प्रदर्शन करने पर कम्पनी द्धारा  गिफ्ट वाउचर्स आफर, ट्रैवल इंसैंटिव और वोकेशन आफर्स आदि लाभ देती है। आप जितना मेहनत करेंगे उतना अधिक पैसा आप कमा सकते हैं।

Make My Trip का Holiday Expert Programme क्या है इसे कैसे ज्वाईन कर सकते हैं

Make My Trip का Holiday Expert Programme के तहत महिलाएं घर में रहकर बतौर Holiday Expert काम कर सकती हैं और अपने काम करने के समय को तय कर सकती हैं। Holiday Expert Programme को ज्वाईन करने के लिए Make My Trip के आफिशियल बेवसाईट के लिंक https://www.makemytrip.com/about-us/work-from-home.html#AboutWfh पर जाइए। वेबसाईट पर जाकर About WFH पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपको लिखित में जानकारी दी जाएगी कि आप रोजाना कितने घंटे काम कर सकते हैं, इस काम को आप कैसे शुरू कर सकते हैं और कितने पैसे कमा सकते हैं। Make My Trip के आफिशयल वेबसाईट पर जाएंगे तो वेबसाईट के अंत में आपको Apply Now का आप्शन मिलेगा।

work from home jobs for housewives

Apply Now बटन पर क्लिक करने के बाद गूगल फार्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी डिटेल एंटर करनी होगी जैसे आपका नाम, मोबाईल नम्बर, ई मेल आई डी, एड्रेस, शैक्षिणिक योग्यता, एक्सपीरियंस आदि जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। गूगल फार्म भरने के बाद Make My Trip की टीम द्धारा आपसे सम्पर्क किया जाएगा और इंटरव्यू लिया जाएगा। आपसे आपके काम करने के घंटों के बारे में पूछा जाएगा

अगर आपका चयन कम्पनी द्धारा किया जाता है तो आपको कम्पनी द्धारा ट्रेनिंग दी जाएगी जिसमें बुकिंग के बारे में, ग्राहकों से बातचीत करने उनकी समस्याओं को हल करने,  होलीडे पैकेज आदि की ट्रेनिग दी जाएगी और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप घर में रहकर अपने तय किए गए समय के अनुसार काम कर सकते हैं।

फर्जी Work from Home Jobs for Housewives – महिलाओं के लिए घर बैठे नौकरी स्कैमर्स से सावधान

आजकल आनलाईन Work from Home Jobs for Housewives के नाम पर कई स्कैमर्स फर्जीवाडा कर रहे हैं। अतः आपको इन स्कैमर्स से सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि आपसे कोई Work from Home Jobs for Housewives या फिर किसी अन्य आनलाईन जॉब के नाम पर पैसों की डिमांड करता है तो सावधान हो जाएं और पूरी जांच पडताल किए बिना किसी प्रकार के पैसों का लेन देन ना करें।

कम्पनी की वेबसाईट से जानकारी लें और आवेदन करें

किसी भी प्रकार के फ्राड या स्कैम से बचने के लिए सीधे कम्पनी की वेबसाईट https://www.makemytrip.com/about-us/work-from-home.html#AboutWfh पर जाकर ही आवेदन करें और नौकरी के बारे में जानकारी लें।

निषकर्ष

यदि आप Work from Home Jobs for Housewives या घर में रहकर काम करने के विकल्प ढूंढ रहीं हैं तो Make My Trip का Holiday Expert Programme आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि इसमें आप अपने समय के सुविधा अनुसार काम कर सकती हैं और आपको घर से बाहर जाकर काम करने की भी आवश्यकता नहीं है। वहीं, आप जितना काम करेंगी उसके अनुसार आप पैसे कमा सकती हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *